शरीर में इन 3 चीजों की कमी से सोते समय चढ़ती है नस, इन चीजों से करें कमी को पूरा

शरीर में इन 3 चीजों की कमी से सोते समय चढ़ती है नस, इन चीजों से करें कमी को पूरा

सेहतराग टीम

व्यस्त लाइफ में आज के समय में लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इस वजह से लोग अक्सर बीमार भी रहते हैं। लोगों की बीमारी का होने की एक वजह यह भी है कि आज के समय में लोग अपने खान-पान और रहन-सहन पर भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इस वजह से लोगों को संतुलित मात्रा में पोषण भी नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को सामान्य दिखने वाली बीमारी घेर लेती है और देखते ही देखते वह बीमारी इतनी गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है कि लोग सोच भी नहीं सकते। ऐसी ही एक बीमारी है सोते वक्त नस चढ़ जाना। दरअसल कई बार सुनने को मिलता है कि लोगों के पैरों, हाथों और कंधों के नस चढ़ गये है, जो काफी तकलीफ भी देते है। वहीं कई लोग इसे काफी सामान्य मानते हैं लेकिन यह समस्या आखिर क्यों होती है यह काफी लोगों को नहीं पता है। अगर आप भी इससे अंजान है तो घबराने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर यह सामान्य दिखने वाली समस्या क्यों होती है। दरअसल आपको बता दें कि यह पोषण की कमी की वजह से होती है। जी हां, नसों का चढ़ जाना हमारे शरीर में पोषण की कमी को दर्शाता है।

पढ़ें- 40 या 50 की उम्र के बाद डाइट कैसी होनी चाहिए?

सोते वक्त पैरों, हाथों और कंधों का नस चढ़ जाना काफी तकलीफ देता है और यह दर्द सुबह खराब करने के लिए काफी है। अगर आप भी ऐसे दर्द से जूझते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर यह किन वजहों द्वारा होता है और इससे कैसे छुटकारा पाया जाएं?

शरीर में इन 3 चीजों की कमी से चढ़ती है नस

विटामिन सी की कमी

शरीर में विटामिन सी की कमी  कई समस्याओं का कारण बनती है। विटामिन सी की कमी सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं के साथ-साथ हमारी आंखों के नीचे काले घेरे का भी प्रमुख कारण है। विटामिन सी हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये शरीर में लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन सी हमारी रक्त कोशिकाओं को भी मजबूत बनाने में मदद करता है, जिसके कारण हमारी स्किन हेल्‍दी होती है। यही कारण है कि जब हमारी रक्त कोशिकाएं मजबूत नहीं होती है तो हमें हमारी नसें कमजोर हो जाती है और आसानी से एक के ऊपर एक चढ़ जाती है, जिसके कारण आपको तेज दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आप मेडिकल या फिर डॉक्टर की सलाह लें सकते हैं। इसके अलावा आप विटामिन सी युक्त आहार का सेवन भी कर सकते हैं ताकि शरीर में विटामिन सी की कमी पूरे हो सके।

शरीर में विटामिन सी की आपूर्ति के लिए आप क्या खाएं-

  • नींबू।
  • टमाटर।
  • पालक, फूलगोभी, ब्रोकली जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

हीमोग्लोबिन की कमी

सोते वक्त नस हाथ-पैर या कंधे की नस चढ़ जाना शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी भी दर्शाता है। दरअसल हीमोग्लोबिन की कमी से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता,जिसके कारण अंगों की नस चढ़ जाती है। शरीर के किसी भी अंग की नस चढ़ जाने से व्यक्ति खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगता है। हमारी रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन शरीर के अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है, जो कि शरीर के संचालन के लिए एक जरूरी प्रक्रिया है। ये प्रक्रिया जब सुचारू रूप से नहीं चल पाती तो नस चढ़ने लगती है। इसलिए ऐसी समस्या होने पर आयरन युक्त आहार का सेवन शुरू कर दें। जी हां, हीमोग्‍लोबिन की कमी डाइट के जरिए पूरी की जा सकती है। दरअसल आपके भोजन में ही अनेक पोषक तत्व होते हैं, जो इनकी आपूर्ति कर सकते हैं। हीमोग्‍लोबिन को बढ़ाने के लिए आप चाहे तो इन खाद्य पदार्थों का भी सेवन कर सकते हैं।

हीमोग्‍लोबिन को बढ़ाने वाले फूड

  • चुकंदर
  • आम
  • अंगूर
  •  सेब
  • अमरूद
  • हरी सब्जियां
  • नारियल
  • तुलसी
  • तिल
  • पालक
  • गुड़
  • अंडा

आयरन की कमी

शरीर में आयरन की कमी के कारण भी सोते वक्त नस चढ़ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार होता है तो आपके शरीर में आयरन की कमी है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप आयरन युक्त सप्लीमेंट और फूड का सेवन कर सकते हैं। आयरन की कमी से न केवल नस चढ़ जाने बल्कि कई समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल आयरन की कमी से शरीर की कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिसके कारण नस चढ़ जाने की दिक्कत सामने आती है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप ये फूड खा सकते हैं।

  • हरी पत्तेदार सब्ज़ियां।
  • पालक।
  • बीन्स, दाल, नट्स।
  • ब्राउन राइस, गेहूं, ड्राई फूट्स।

इसे भी पढ़ें-

यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए कमाल के घरेलू तरीके

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।